IPL 2023, PBKS vs GT: पंजाब और गुजरात के बीच मैच कब, कहां व कैसे देखें, ये है पूरी जानकारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 14, 2023, 05:36 PM IST

TATA IPL 2023, PBKS vs GT: टाटा आईपीएल 2023 में गुरुवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

TATA IPL 2023, PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन धीरे-धीरे परवान चढ़ता जा रहा है। आईपीएल 2023 के दूसरे सप्ताह में कई रोमांचक मैच खेले गए जहां हार जीत की फैसला अंतिम गेंद पर धमाकेदार अंदाज के साथ हुआ। ऐसे में गुरुवार को पंजाब किंग्स और गत विजेता गुजरात टाइटन्स के बीच सीजन के 18वें मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है।

IPL-2023-PBKS-vs-GT-Live-Streaming

आईपीएल 2023, पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, लाइव स्ट्रीमिंग

इससे पहले दोनों टीमों ने खेले 3 मैच में से दो में जीत दर्ज की जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दोनों के खाते में 4-4 अंक हैं। नेट रन रेट अधिक होने की वजह से गुजरात चौथे और पंजाब की टीम छठे स्थान पर है। ऐसे में गुरुवार को दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। जानिए इस मैच को प्रशंसक कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

End of Feed