टैमी बेमाउंट ने रचा इतिहास, बनीं टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाली पहली इंग्लिश क्रिकेटर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 25, 2023, 12:27 AM IST

इंग्लैंड की 32 वर्षीय महिला क्रिकेटर टैमी बेमाउंट ने शनिवार को महिला एशेज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के लिए दोहरा शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। उन्होंने 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

नॉटिंघम: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट खिलाड़ी टैमी बेमाउंट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे विमेंस ऐशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। बेमाउंट टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाली इंग्लैंड की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले क्रिकेट के जनक कहे जाने वाले इंग्लैंड की कोई महिला खिलाड़ी इस मुकाम पर नहीं पहुंच सकी थी।

Tammy Beamount

दोहरा शतक जड़ने के बाद टैमी बेमाउंट(साभार ECB)

तोड़ा 88 साल पुराना रिकॉर्ड

End of Feed