Asia Cup 2023: बांग्लादेश को करारा झटका, तामिम इकबाल ने कप्तानी छोड़ी, नहीं खेलेंगे एशिया कप

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 5, 2023, 12:12 AM IST

Tamim Iqbal, Asia Cup 2023: तामिम इकबाल ने कमर की चोट के कारण एशिया कप से बाहर होने के बाद बांग्लादेश की वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी। एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जायेगा।

बायें हाथ के बल्लेबाज तामिम इकबाल ने कमर की चोट के कारण एशिया कप से बाहर होने के बाद बांग्लादेश की वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी। एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जायेगा।

Tamim Iqbal steps down from Bangladesh ODI captaincy

तामिम इकबाल (AP File)

34 वर्ष के तामिम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा था लेकिन बाद में फैसला बदल दिया । उन्होंने यहां बृहस्पतिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैं कप्तानी से हट रहा हूं और एक खिलाड़ी के तौर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करूंगा ।’’

End of Feed