'अपने परिवार को वॉशिंग मशीन नहीं बनाऊंगा': कप्तानी प्रतिबंध हटाने की याचिका वापस लेते हुए डेविड वॉर्नर की तीखी प्रतिक्रिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 7, 2022, 05:59 PM IST

David Warner's reaction on withdrawing plea for removing captaincy ban: डेविड वार्नर ने टीम की कप्तानी करने पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने को लेकर अपनी याचिका बुधवार को वापस लेते हुए कहा कि वह क्रिकेट की गंदगी को साफ करने के लिए अपने परिवार को वाशिंग मशीन बनाने के लिए तैयार नहीं हैं।

नाराज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टीम की कप्तानी करने पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने को लेकर अपनी याचिका बुधवार को वापस लेते हुए कहा कि वह क्रिकेट की गंदगी को साफ करने के लिए अपने परिवार को वाशिंग मशीन बनाने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने साथ ही स्वतंत्र समीक्षा पैनल पर भी सवाल उठाए।

David_Warner_AP

डेविड वॉर्नर (AP)

वार्नर को 2018 में केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में उनकी भूमिका के लिए टीम की कप्तानी करने से आजीवन प्रतिबंधित किया गया था। पिछले महीने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अपनी आचार संहिता में बदलाव करने के बाद उन्होंने इस उम्मीद में समीक्षा आवेदन दिया था कि इससे उनके नाम पर कप्तानी के लिए एक बार फिर विचार किया जा सकेगा।

End of Feed