T20 World Cup: पर्थ में फिर चमका टीम इंडिया का 'सूर्य', मुश्किल में जड़ा धमाकेदार पचासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 06:19 PM IST

सूर्यकुमार यादव ने रविवार को पर्थ में कहर परपा रहे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के छक्के अकेले छुड़ाते हुए भारतीय टीम को पहले तो मुश्किल से उबरा और धमाकेदार पारी खेलकर बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

पर्थ: भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी बनकर उभरे सूर्यकुमार यादव अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे हैं। रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसी स्थिति में टीम इंडिया का सर्य चमका और टीम को मुश्किल से उबारकर बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। अंत में सूर्यकुमार 40 गेंद में 68 रन बनाकर आउट हुए और अपनी टीम को 133 रन के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचा दिया।

Suryakumar-Yadav

सूर्यकुमार यादव( साभार AP)

30 गेंद में जड़ा करियर का 11वां अर्धशतक

रोहित शर्मा और केएल राहुल के आउट होने के बाद छठे ओवर में 28 रन पर 2 विकेट के स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्या अपने जाने पहचाने अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए और आग उगल रहे दक्षिण अफ्रीका गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए 30 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से अंतरराष्ट्रीय टी20 में 11वां अर्धशतक जड़ दिया।

दिनेश कार्तिक के साथ की अर्धशतकीय साझेदारी

टीम इंडिया को मुश्किल से उबराने के लिए उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ छठे विकेट के लिए 37 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इस साझेदारी में उन्होंने 43 रन का योगदान दिया और टीम को 14.5 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद सूर्या ने रविचंद्रन अश्विन के साथ मोर्चा संभाला और अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी।

170 के स्ट्राइक रेट से सूर्या ने बनाए रन

लेकिन 19वें ओवर में वेन पार्नेल की गेंद पर छक्के जड़ने की कोशिश में लपके गए। 40 गेंद में 68 रन पर उनकी पारी का अंत हो गया। सूर्या ने अपनी पारी में 170 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सूर्या ने 6 चौके और 3 छक्के अपनी पारी में जड़े। जब सूर्या पवेलियन लौटे तब भारतीय टीम का स्कोर 127 रन हो गया था। उसके बाद भारतीय गेंदबाज केवल 6 रन और जोड़ सके।

End of Feed