T20 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान बनने के बाद सूर्युकमार यादव ने किया अपने अगले टारगेट का खुलासा, संन्यास पर भी बोले

Suryakumar Yadav Reveals His Next Goal: न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम अब सर्वाधिक तीन बार इस खिताब को जीतने वाली टीम बन गई है। इन तीन खिताबों में से दो चैंपियनशिप का हिस्सा कप्तान सूर्यकुमार यादव भी थे। अब कप्तान के रूप में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्या ने अपने अगले लक्ष्य का खुलासा कर दिया है और संन्यास की अटकलों पर भी बयान दिया कि वो कब तक खेलेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 चैंपियन टीम इंडिया
  • सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने रचा इतिहास
  • जीत के बाद कप्तान सूर्या ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले भारतीय कप्तान कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के नाम खास उपलब्धि जुड़ गई है। वो लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। एक में खिलाड़ी के तौर पर और इस बार कप्तान के रूप में चैंपियन बने। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जीत के बाद देर रात हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सूर्यकुमार कोच गौतम गंभीर के साथ मीडिया से मुखातिब होने पहुंचे तो कई सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान उन्होंने सभी को चौंकाते हुए अपना अगला लक्ष्य बताया, जो बेहद खास है।

Suryakumar Yadav Reveals His Wish To Win Olympic Medal Now After T20 WC Win

सूर्यकुमार यादव ने बताया उनका अगला लक्ष्य क्या है

सूर्युकमार यादव से जब पूछा गया कि दो टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद अब उनका आगे का क्या टारगेट है, तो इस पर उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अगला लक्ष्य ओलंपिक स्वर्ण जीतना है। क्रिकेट आधिकारिक तौर पर LA गेम्स 2028 में भाग लेगा, और भारत स्वर्ण जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक के रूप में प्रवेश करेगा। सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "ओलंपिक स्वर्ण जीतना अगला लक्ष्य है और उसी वर्ष टी20 विश्व कप भी।"

End of Feed