क्रिकेट

EXCLUSIVE: तीन ICC ट्रॉफी उठाने पर गर्व है.. टी20 विश्व कप जीतने के बाद क्या कुछ बोले कुलदीप यादव

Kuldeep Yadav Interview: टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को बेशक टूर्नामेंट में ज्यादा मौके नहीं मिल सके लेकिन वो टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाली टीम के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं जिन्होंने तीन आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं। जीत के बाद उन्होंने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में क्या कुछ कहा, यहां जानिए।

Kuldeep Yadav Interview T20 World Cup Win: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी मात देते हुए खिताब अपने नाम किया। भारत अब तीन टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद टीम इंडिया के अहम सदस्य कुलदीप यादव ने टाइम्स नाउ की करिश्मा सिंह से खास बातचीत की और अपनी भावनाएं जाहिर की।

चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप 2024 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रूप में तीन आईसीसी खिताब जीतने वाले कुलदीप यादव टी20 चैंपियन टीम इंडिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं जिन्होंने तीन आईसीसी खिताब जीते हैं। इस पर व टीम के जश्न को लेकर उन्होंने टाइम्स नाउ से खास बातचीत के दौरान कहा, "मैं बहुत लकी हूं कि तीनों आईसीसी टूर्नामेंट में था। जश्न जारी हैं। सभी आईसीसी टूर्नामेंट फेवरेट होते हैं। सभी आईसीसी टूर्नामेंट खास होते हैं।"

संजू सैमसन और बुमराह पर क्या कहा

कुलदीप ने कहा, "संजू और जसप्रीत इस टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉर्मर रहे हैं और उनको श्रेय जाता है। उन्होंने काफी मेहनत की है। पूरी टीम को देखें तो उनके अलावा ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे सभी ने अच्छा परफॉर्म किया। मैं सभी के लिए खुश हूं। खासतौर पर संजू सैमसन के लिए जिनको मैं बचपन से जानता हूं, मैं भी उनके मौके के लिए इंतजार कर रहा था। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया जिसकी बहुत खुशी है।"

टीम के बारे में ज्यादा सोचते हैं

सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने भी जीत के बाद कहा कि ये टीम स्पोर्ट है और सभी खिलाड़ी टीम के बारे में सोचते हुए खेलते हैं, निजी आंकड़े ज्यादा मायने नहीं रखते। इस पर कुलदीप यादव ने कहा, "टी20 फॉर्मेट ऐसा है कि टीम के बारे में ज्यादा सोचते हैं, क्योंकि फास्ट फॉर्मेट है। आप चाहते हैं कि टीम की जरूरत के हिसाब से खेलें, इसलिए मैं उनकी बात से पूरी तरह सहमत हूं।"

Karishma Singh
Karishma Singhauthor

Karishma Singh is a News Editor with TIMES NOW. In her career spanning over 14 years, she has covered 5 cricket world cups, including the two India won in 2024 and 2026, 2 Olympic Games and specialises in covering a variety of sports across all disciplines.

और पढ़ें
End of Article