T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में फाइनल तो वानखेड़े में होगा सेमीफाइनल, इस दिन शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जल्द जारी हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई ने शेड्यूल आईसीसी को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के सभी मुकाबले श्रीलंका वेन्यू पर और फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा सकता है।

T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल, आईसीसी जल्द टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कार्यक्रमों की घोषणा कर सकती है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई ने शेड्यूल आईसीसी को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। 2023 वनडे वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम फाइनल की मेजबानी करने वाला है। फाइनल के अलावा ओपनिंग मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडिय में खेला जाना है। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।

T20 WORLD CUP SCHEDULE

टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल (साभार-X)

टी20 वर्ल्ड कप के लिए 7 वेन्यू

इस बार टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है। दोनों देशों के कुल 7 वेन्यू पर ये मुकाबले खेले जाएंगे। भारत के सभी मुकाबले मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। जबकि श्रीलंका की ओर से प्रेमदासा स्टेडियम, पल्लेकेले, और दांबुला या हंबनटोटा में से एक को वेन्यू के रूप में चुना जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो प्रत्येक वेन्यू में कम से कम छह मैच मिलने की उम्मीद है।

End of Feed