T20 World Cup Points Table Updates (11-february-2026): दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की जीत के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल

T20 World Cup Points Table Update Today in Hindi After 15th Match, WI बनाम ENG आज के मैच के बाद जाने ताजा मेंस वर्ल्ड कप 2026 की अंक तालिका का हाल: टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया-आयरलैंड और वेस्टइंडीज-इंग्लैंड के बीच मैच खेले गए। इन मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की जीत के बाद जानिए कैसा है अंक तालिका का ताजा हाल।

T20 World Cup 2026 Points Table Update (11-february): टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया-आयरलैंड और वेस्टइंडीज-इंग्लैंड के बीच मैच खेले गए। दिन की शुरुआत अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले के साथ हुई। ग्रुप डी के इस मुकाबले में टी20 क्रिकेट अपने रोमांच के चरम पर पहुंचा। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 187 रन बनाकर ढेर हो गई। मुकाबला टाई हुआ और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने भी 17 रन बनाए और मैच दूसरे सुपर ओवर में चला गया। जहां दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए और इसके बाद अफगानिस्तान ने 5 गेंद में 18 रन बना लिए थे। रहमानुल्लाह गुरबाज ने लगातार तीन छक्के जड़कर मैच का रोमांच बढ़ा दिया था लेकिन अंतिम गेंद पर छक्का जड़ने में वो नाकाम रहे और कैच दे बैठे। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका अंत में मैच अपने नाम करने में सफल रहा। दो अंक दक्षिण अफ्रीका की झोली में गए।

ICC Mens T20 World Cup 2026 Ank Talika

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अंक तालिका

दिन का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच कोलंबो में खेला गया। ग्रुप बी के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद आयरलैंड की टीम 16.5 ओवर में 115 रन बनाकर ढेर हो गई। ऐसे में दो अंक ऑस्ट्रेलिया के खाते में गए। दिन का तीसरा और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया। ग्रुप डी के इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड को 19 ओवर में 166 रन पर ढेर करके मैच 30 रन के अंतर से अपने नाम कर लिया। ये वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत थी। इन तीनों मुकाबलों के बाद आइए जानते हैं कैसा है ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी की अंक तालिका का ताजा हाल।

End of Feed