WI vs SA Match Preview: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच ‘करो या मरो' का मुकाबला, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 23, 2024, 04:35 PM IST

WI vs SA Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में सोमवार को मेजबान वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दोनों ही टीमें जीत के इरादे से उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें...

WI vs SA Match Preview: मेजबान वेस्टइंडीज को टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सोमवार को सुपर आठ चरण का आखिरी मुकाबला हर हालत में जीतना होगा। सुपर आठ चरण के पहले मैच में इंग्लैंड से हारने के बाद वेस्टइंडीज ने सह मेजबान अमेरिका को नौ विकेट से हराया। अब जीत के साथ उसका अंतिम चार में प्रवेश तय हो जायेगा जबकि हारने पर मामला नेट रनरेट पर जायेगा और वह भी तब जबकि अमेरिका दूसरे मैच में इंग्लैंड को हरा दे।

WI vs SA, WI vs SA, WI vs SA Match Preview, WI Cricket team, West Indies Cricket team, T20 World Cup, T20 World Cup 2024, WI vs SA Match Preview, West Indies vs South Africa Ka Match Aaj, West Indies vs South Africa Kab Hoga,

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक सभी छह मैच जीते हैं लेकिन उसे भी जीत की जरूरत है । हारने पर उसका अंतिम चार में पहुंचना भी बाकी मैचों के नतीजों और नेट रनरेट पर टिका होगा। दोनों टीमों के सामने हालांकि मैच से पहले तस्वीर साफ होगी। वेस्टइंडीज टीम इंग्लैंड के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रही थी लेकिन अमेरिका के खिलाफ अपनी इस कमी से उसने पार पा लिया। शाइ होप ने 39 गेंद में 82 रन बनाये और उनके अलावा डैथ ओवरों में निकोलस पूरन और आंद्रे रसेल भी आक्रामक बल्लेबाजी में माहिर हैं।

End of Feed