T20 World Cup 2024: तीसरे स्पिनर बनकर सामने आए रवि बिश्नोई, अब देख लीजिए चहल से आंकड़ों की तुलना

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 4, 2023, 05:07 PM IST

T20 World Cup 2024, Ravi Bishnoi: टीम इंडिया को स्पिन अटैक में एक और विकल्प मिल गया है और खासतौर पर टी20 क्रिकेट में। रवि बिश्नोई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये जब भारतीय टीम में चुना गया तो यह स्पष्ट संकेत था कि अगले साल टी20 विश्व कप के मद्देनजर वह टीम प्रबंधन की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा हैं।

रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये जब भारतीय टीम में चुना गया तो यह स्पष्ट संकेत था कि अगले साल टी20 विश्व कप के मद्देनजर वह टीम प्रबंधन की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा हैं।

Ravi Bishnoi

रवि बिश्नोई (AP)

भारत को विश्व कप से पहले छह टी20 खेलने हैं और समझा जाता है कि 23 वर्ष के बिश्नोई को युजवेंद्र चहल पर तरजीह मिलनी तय है । चहल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। चहल ने इस साल नौ टी20 मैचों में नौ विकेट लिये जबकि बिश्नोई ने 11 मैचों में 18 विकेट चटकाये।

End of Feed