T20 World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने की प्राइज मनी की घोषणा, जानें किसे मिलेगा कितना

T20 World Cup Prize Money: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ईनाम की घोषणा कर दी। इस बार विजेता टीम को आईपीएल से ज्यादा प्राइज मनी मिलेगी। हर टीम को जीत दर्ज करने के लिए 26 लाख रुपये मिलेंगे।

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी। इस बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए 20 टीम के बीच जंग होगी जो 29 जून को फाइनल के साथ खत्म होगी। 28 दिन तक चलने वाले क्रिकेट का यह महाकुंभ अमेरिका और वेस्टइंडीज के 9 अलग-अलग वेन्यू में खेला जाएगा। इससे पहले आईसीसी ने प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। आईसीसी के अनुसार इस बार कुल 93.52 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को को 20.36 करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि रनर-अप टीम को 10.64 करोड़ रुपये मिलेंगे।

T20 World Cup Prize Money.

टी20 वर्ल्ड कप प्राइज मनी (साभार-ICC)

इसके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली हर टीम को 6.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। सुपर-8 में पहुंचने वाली टीम को 3.2 करोड़ रुपये मिलेंगे। 9वें से 12वें पोजिशन पर फिनिश करने वाले टीम को 2.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। 13वें से 20वें पोजिशन पर रहने वाले टीम को 1.8 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा एक हर एक जीत पर टीम 26 लाख रुपये के हकदार होगी।

End of Feed