टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले आई टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, हो सकता है बड़ा बवाल

T20 World Cup Reserve Day Controversy: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। इसके अनुसार दो सेमीफाइनल एक ही दिन खेले जाएंगे। लेकिन दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे की व्यवयस्था नहीं है। इसको लेकर अभी से विरोध के स्वर उठने लगे हैं।

T20 World Cup Reserve Day Controversy: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 2 जून से 29 जून के बीच होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में इस बार 20 टीम मैदान पर होंगी। टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी, जबकि 9 जून को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला होना है। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और क्रिकेट वेस्ट इंडीज (CWI) ने वर्ल्ड कप के मैच संबंधी कुछ खास अपडेट शेयर किए हैं, जिसके बाद क्रिकेट गलियारे में विरोध की लहर देखने को मिल रही है।

T20 World Cup playing condition

टी20 वर्ल्ड कप प्लेइंग कंडिशन (साभार-ICC)

सेमीफाइनल में अलग-अलग नियम

रिपोर्ट्स की मानें तो टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे की व्यवस्था नहीं है। हालांकि, इसके लिए अतिरिक्त 250 मिनट की समय-सीमा तय की गई है। यह मुकाबला 27 जून को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। हालाँकि, इसी दिन त्रिनिदाद में होने वाले पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है।

End of Feed