विश्व चैंपियन टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में उमड़ा जनसैलाब, लगे मुंबईचा राजा रोहित शर्मा के नारे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 4, 2024, 08:59 PM IST

टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम की विक्ट्री परेड में शिरकत करने मुंबई की सड़कों पर लाखों प्रशंसक उमड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई के मरीन ड्राइव पर हुई टीम इंडिया की विक्ट्री परेड
  • वानखेड़े स्टेडियम में उमड़े लाखों प्रशंसक
  • खचाखच भरा था स्टेडियम और खुशी से झूम रहे थे फैन्स

मुंबई: टी20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के स्वागत के लिए आयोजित विजय जुलूस (विक्ट्री परेड) में गुरुवार को यहां जनसैलाब उमड़ पड़ा जिससे दक्षिण मुंबई का यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से अनुसार विजय जुलूस नरीमन पॉइंट में नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) से शाम पांच बजे शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम में शाम सात बजे समाप्त होना था लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम नई दिल्ली से देर से यहां पहुंची, जिससे परेड सात बजकर 30 मिनट के बाद ही शुरू हो पाई।

Indian Cricket Team Fans

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में शामिल होने आए फैन्स (साभार BCCI)

इस विजय जुलूस का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी मरीन ड्राइव पर पहुंच गए।

End of Feed