IND vs ENG Semi-Final, Guyana Weather: क्या बारिश धो डालेगी भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच, यहां देखिए मौसम का ताजा अपडेट

IND vs ENG Semi Final Guyana Weather Live, India Vs England 2nd Semi Final Weather Forecast Updates in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की टक्कर इंग्लैंड से होने वाली है। इस मैच का आयोजन गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में किया जाने वाला है। मैच पर बारिश का साया है ऐसे में आइए जानते हैं गुयाना का लाइव वेदर अपडेट

IND vs ENG Semi Final Guyana Weather Live, India Vs England 2nd Semi Final Weather Forecast Updates in Hindi: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल के लिए तैयारी जारी है। मैच का आयोजन आज (27 जुलाई 2024) को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस रोमांचक मैच का फैंस पूरी तरह से आनंद उठाना चाहेंगे लेकिन मैच से पहले गुयाना के मौसम ने सभी को परेशान कर दिया है। मैच में बारिश के आसार हैं।

ind vs eng rain

भारत बनाम इंग्लैंड (फोटो- ICC/AP)

दरअसल भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दिन भारी बारिश की 60 प्रतिशत संभावना है। यदि ये रिपोर्ट सही होती है, तो भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल बारिश के कारण धुल सकता है। स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे खेल शुरू होने पर बारिश की भविष्यवाणी 33% है।वहीं दोपहर 1 बजे के आसपास ये 59% तक तक पहुंच जाती है। इसलिए रुक-रुक कर खेल होने की उम्मीद है, जिससे खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों को निराशा होने की संभावना है।

End of Feed