T20 World Cup 2024, IND vs AUS Pitch Report And Gros Islet St Lucia Weather Forecast Today: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड के 11वें मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होगी। सुपर 8 राउंड के ग्रुप 1 का ये मुकाबला सेंट लुसिया डैरन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। साल 2007 की चैंपियन भारत की टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में है जबकि ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, टी20 विश्व कप 2024 पिच और वेदर रिपोर्ट
भारतीय टीम अबतक टूर्नामेंट में अजेय रही है। सुपर-8 राउंड में भी लगातार दो मैच जीतकर उसने अपनी सेमीफाइनल में जगह तकरीबन पक्की कर ली है। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है और उसके लिए भारत के खिलाफ मुकाबला करो या मरो वाला हो गया है। भारत के खिलाफ हार उसके विश्व कप अभियान का खत्म कर सकती है। वहीं भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना चाहती है। जिससे के दूसरे सेमीफाइनल में बारिश की बाधा उसके फाइनल में पहुंचने की राह में रोड़ा ना बन सके। इस मुकाबले की अहमयित दोनों टीमों के लिए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले अहम मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा सेंट लुसिया के डैरन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में पिच का हाल और मौसम का मिजाज?
आज कैसा रहेगा सेंट लुसिया का मौसम (Gros Islet St Lucia Weather Today)
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सेंट लुसिया के ग्रॉस आइलेट में खेले जाने वाले सुपर-8 मुकाबले में टॉस स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार रात 7:30 PM बजे ) होगा। टॉस के दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और बारिश की संभावना 32 प्रतिशत जताई गई है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बारिश की संभावना कम होती जाएगी। ऐसे में मैच में बारिश का कम ही पड़ेगा। पांच-पांच ओवर का मुकाबला निश्चित तौर पर हो सकेगा। ऐसे में दोनों टीमों के प्रशंसकों को रोमांचक मैच देखने को मिलेगा। हालांकि रविवार को सेंट लुसिया में बारिश हुई है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच किंग्सटाउन की पिच रिपोर्ट (IND vs AUS Pitch Report)
सेंट लुसिया के डैरन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच स्थानीय समयानुसार मैच सुबह साढ़े दस बजे (भारतीय समयानुसार सुबह रात 8 बजे) से खेला जाएगा। इस मैदान पर अबतक रनों की जमकर बारिश हुई है। ऐसे में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत के दौरान रनों की बारिश होने की पूरी संभावना है। दोनों टीमों की बल्लेबाजी में गहराई है और खिलाड़ियों में बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता है जो रन बनाने के हाथ आए किसी भी मौके को खाली नहीं जाने देंगे।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs AUS Squad)
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Full Squad T20 World Cup 2024):
मिशेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नेथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।
भारत क्रिकेट टीम (India Full Squad T20 World Cup 2024):
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
