T20 World Cup 2024: सूर्या के कैच ने छीन लिया दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से वर्ल्ड कप, देखिए VIDEO

सूर्यकुमार यादव ने लपका ऐसा अविश्विसनीय कैच जिसने पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया टी20 विश्व कप का खिताबी मैच। देखिए वीडियो।

Suryakumar Yadav Catch: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक फाइनल में 7 रन के करीबी अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में के दौरान अजेय रही। इस अंदाज में टी20 वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीतने वाले टीम इंडिया पहली टीम है।

Suryakumar Yadav Catch

सूर्यकुमार यादव कैच

अंतिम ओवर में जीत के लिए द. अफ्रीका को बनाने थे 16 रन

जीत के लिए 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए थे। 16 गेंद में 21 रन बनाकर किलर मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर स्ट्राइक पर थे। जीत के लिए 6 गेंद में अफ्रीकी टीम को 16 रन और बनाने थे। ऐसे में रोहित शर्मा ने गेंद उपकप्तान हार्दिक पांड्या के हाथों में थमाई।

End of Feed