AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के पास नहीं है रिजर्व विकेटकीपर, कौन सा खिलाड़ी संभालेगा जिम्मेदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 03:56 PM IST

मैथ्यू वेड के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया के सामने इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले से पहले बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जानिए वेड की गैरमौजूदगी में कौन सा खिलाड़ी संभालेगा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी।

मेलबर्न: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया मौजूदा टी20 विश्व कप में शुक्रवार को चिरप्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले बड़े धर्म संकट में फंस गई है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

Matthew-Wade

ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में कोई रिजर्व विकेटकीपर नहीं है। जोश इंगलिश को टीम में जगह दी गई थी लेकिन वो गोल्फ खेलते हुए चोटिल हो गए और टूर्नामेंट के आगाज से पहले टीम में बदलाव किया गया और उनकी जगह फॉर्म में चल रहे ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को शामिल किया गया था।

End of Feed