T20 World Cup: टीम इंडिया की गेंदबाजी की धार होगी और पैनी, सिराज समेत ये तीन खिलाड़ी जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 02:59 PM IST

Shami, Siraj, Shardul set to join India T20 World Cup squad: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2022 में अपना दमखम दिखाने के लिए ऑस्ट्र्रेलिया में है। भारत की गेंदबाजी की धार को और पैना करने के लिए तीन खिलाड़ी ऑस्ट्र्रेलिया जाएंगे। बता दें कि रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह के बाद दीपक चाहर भी आगामी विश्व कप से बाहर हो चुके हैं।

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम से जुड़ेंगे जबकि दीपक चाहर पीठ की चोट के कारण आगामी टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। चाहर स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल थे और माना जा रहा था जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में उन्हें मुख्य टीम में शामिल किया जा सकता है लेकिन पता चला है उनकी पीठ की चोट को ठीक होने में अभी कुछ समय लगेगा।

Siraj and Rohit

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘दीपक को फिट होने में कुछ समय लगेगा। उनका पीठ दर्द फिर से उभर गया है। उनका टखना ठीक है और उसमें कोई समस्या नहीं है। इसलिए बीसीसीआई तीन खिलाड़ियों मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को ऑस्ट्रेलिया भेज रहा है।’’ चाहर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में हिस्सा लिया था लेकिन पीठ दर्द उबरने के कारण वह वनडे श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे। वह उपचार के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) चले गए थे।

End of Feed