T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 17 साल के इंतजार को खत्म करना चाहेगी जब पहली बार धोनी के नेतृत्व में पाकिस्तान को पटखनी देकर चैंपियन बनी थी। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के टीम इंडिया का इंतजार काफी लंबा हो चुका है। इस दौरान कई बार फैंस का दिल टूटा है। टीम इंडिया 2009, 2010, 2012 और 2021 में सुपर 8/12 से बाहर हो गए थे जबकि साल 2014 और 2016 में उसे सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन साल 2014 में तो एक कदम पीछे रह गए जब श्रीलंका के खिलाफ उन्हें फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बार कुछ अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं जिससे ऐसा लग रहा है कि इस बार यह इंतजार खत्म हो सकता है।
रोहित शर्मा, टीम इंडिया (साभार-BCCI)
टीम इंडिया की शानदार शुरुआत
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की बात करें तो अब तक टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। टीम बिना कोई मैच हारे सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। कनाडा के खिलाफ़ बारिश से रद्द हुए मैच से पहले भारत ने आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए के खिलाफ़ जीत दर्ज की थी।
वर्ल्ड कप 2007 के संयोग से जीत का संकेत
इस बार टीम इंडिया के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं। एक तो कुछ बड़ी-बड़ी टीमें लीग स्टेज से ही बाहर निकल गई हैं, दूसरी टी20 वर्ल्ड कप 2007 के कुछ संयोग संकेत दे रहे हैं कि टीम इंडिया का इंतजार खत्म हो सकता है। आइए जानते हैं उस 3 संयोग के बारे में जो फैंस के मन में जीत की उम्मीद को बढ़ा रहा है।
बारिश के कारण मैच रद्द-
17 वर्षों में टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में केवल दूसरी बार ऐसा हुआ है कि टीम इंडिया का कोई मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा है। फ्लोरिडा में कनाडा के खिलाफ़ मैच बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया था। इससे पहले साल 2007 में, डरबन में स्कॉटलैंड के खिलाफ़ टीम इंडिया का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और बाद में टीम चैंपियन बनी।पाकिस्तान का टाई मुकाबला-
दूसरे संयोग की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान ने केवल दूसरी बार टाई में अपना मैच गंवाया। इस बार यूएसए के खिलाफ उसे सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले साल 2007 में भारत के खिलाफ़ उसे टाई का सामना करना पड़ा था जिसे भारत ने बॉल आउट में अपने नाम किया था।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को हराया:-
तीसरा संयोग यह है कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हराया। ऐसा पहली बार हुआ जब इस मेगा इवेंट पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता। पिछली बार ऐसा 2007 टी20 विश्व कप में हुआ था, जब भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल जीता था।
एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने 2007 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की थी और बॉलआउट के बाद मैच जीत लिया था।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए अन्य सभी मैच चेज करने वाली टीम जीती है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ 2012, 2014, 2016 और 2022 में जीत दर्ज की है जबकि पाकिस्तान ने 2021 में पहली बार जीत हासिल की थी।
