सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर पड़ा इंडिगो क्राइसिस का असर, बीसीसीआई ने ट्रांसफर किए सुपरलीग राउंड के मैच

बीसीसीआई को लॉजिस्टिक कारणों से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल सहित सुपर लीग चरण के मैचों को इंदौर से पुणे स्थानांतरित करना पड़ा है।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को ‘लॉजिस्टिक कारणों’ से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल सहित सुपर लीग चरण के मैचों को इंदौर से पुणे स्थानांतरित करना पड़ा। बीसीसीआई सचिव सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप का ग्रुप लीग चरण अभी हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद और कोलकाता में चल रहा है। सुपर लीग चरण और फाइनल पहले इंदौर में आयोजित होने वाले थे। सुपर लीग चरण 12 दिसंबर से शुरू होगा और फाइनल 18 दिसंबर को खेला जाएगा।

Indigo Crisis

इंडिगो संकट (फोटो क्रेडिट PTI)

सुपर लीग चरण के मैच हुए पुणे स्थानांतरित

बीसीसीआई सचिव सैकिया ने कहा,'हां, हमने सुपर लीग चरण के मैचों का स्थल इंदौर से पुणे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।' जानकारी मिली है कि यह कदम मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के अनुरोध पर उठाया गया जिसने उस समय होटल कमरों की कमी का हवाला दिया क्योंकि आठ टीम के बड़े सहयोगी सदस्यों और ब्रॉडकास्ट क्रू को एक साथ आवास देना मुश्किल हो रहा था।

End of Feed