जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज में भले ही अय्यर एंड कंपनी क्लीन स्वीप करने में सफल रही, लेकिन इस सीरीज के दौरान सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा संघर्ष करते नजर आए। 3 मैच की 3 पारी में अभिषेक 3.66 की औसत से केवल 11 रन बना पाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 8 रन रहा। इतना ही नहीं उनके पिछली 10 पारियों की बात करें तो वो 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। सीरीज खत्म होने के बाद अभिषेक शर्मा ने अपनी कुछ तस्वीर शेयर करते हुए जहां एक और टीम को जीत की शुभकामनाएं दी, वहीं अपने फॉर्म पर चिंता जताई।
अभिषेक शर्मा (साभार-X)
अभिषेक ने खुद के फॉर्म पर जताई निराशा
अभिषेक शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'जब आप उन लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाते जो आपसे बहुत कुछ उम्मीद करते हैं, तो बहुत दुख होता है। लेकिन यह खेल हमेशा उन लोगों को इनाम देता है जो लगातार प्रयास करते रहते हैं। टीम की जीत से बहुत खुश हूं और मजबूती से वापसी करेंगे।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- श्रीकांत ने टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठाए गंभीर सवाल,
उनके इस पोस्ट पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रतिक्रिया दी और उनका हौसला बढ़ाया। सूर्यकुमार यादव ने उनके पोस्ट पर लिखा 'तुमने लगातार दो साल तक मुस्कुराने के इतने सारे कारण दिए हैं, यार! जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब तुमने भारत को गौरव दिलाया। बस कुछ समय की बात है। जैसे हो वैसे ही रहो।
2026 टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने 8 पारी में 17.62 की औसत और लगभग 159.00 की स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए थे। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 55 रन था। टी20 में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अभिषेक के नाम ही है। उन्होंने 135 रन की पारी खेली थी। उन्होंने फरवरी 2025 में मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में यह पारी खेली थी। अभिषेक शर्मा अब वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में एक्शन में नजर आएंगे जब टीम इंडिया 5 मैच की टी20 सीरीज में भिड़ेगी। 5 मैच की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी।
