आईसीसी टी20 रैंकिंग: कुछ ही दिन रही सूर्यकुमार की 'बादशाहत', रिजवान ने छीना नंबर-1 का ताज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 06:55 PM IST

Latest T20I Player Rankings: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की आईसीसी टी20 रैंकिंग में 'बादशाहत' कुछ ही दिन रही। सूर्यकुमार अब दूसरे स्थान पर खिसक गये हैं। वहीं, पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने नंबर-1 का ताज फिर से हासिल कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ताजा आईसीसी टी20 प्लेयर रैंकिंग
  • सूर्यकुमार यादव को हुआ नुकसान
  • बाबर आजम तीसरे स्थान पर बरकरार

दुबई: शानदार लय में चल रहे भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टी20 अंतरराष्ट्रीय की नवीनतम रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया जबकि पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान फिर से पहले स्थान पर पहुंच गये। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच केवल 16 रेटिंग अंक का अंतर है, जिसमें रिजवान 854 अंकों के साथ अपने शीर्ष स्थान पर और सूर्य 838 के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में वह दो अर्धशतक लगाकर कुल 119 रन के साथ वह सर्वोच्च स्कोरर रहे। इस 32 साल के खिलाड़ी के पास ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी टी20 विश्व कप में हालांकि रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर पहुंचने का मौका होगा।

आईसीसी टी20 रैंकिंग: कुछ ही दिन रही सूर्यकुमार की 'बादशाहत', रिजवान ने छीना नंबर-1 का ताज

रिजवान इंग्लैंड के खिलाफ सात मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 316 रन के साथ सर्वोच्च स्कोरर रहे। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस सूची में तीसरे स्थान पर बने हुए है। भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों में 108 रनों के दम पर सूची में सात पायदान की छलांग से 14वें स्थान पर पहुंच गए। जबकि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों की तिकड़ी क्विंटन डिकॉक (आठ स्थान ऊपर 12वें स्थान पर), रिले रोसेयु (23 पायदान ऊपर 20वें) और डेविड मिलर (10 स्थान ऊपर 29वें) भी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रही।

End of Feed