'मैं अकेले पहाड़ नहीं चढ़ सकता..' वर्ल्ड कप फाइनल से पहले रोहित ने ऐसे बढ़ाया टीम का हौसला, सूर्या ने किया खुलासा

Rohit Sharma motivational message to team india: सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप 2024 के दौरान रोहित शर्मा द्वारा अपने खिलाड़ियों को दिए गए संदेश के बारे में बताया है जिसने द.अफ्रीका के खिलाफ टीम को जीत के लिए मोटिवेट किया।

Rohit Sharma motivational message to team india: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द.अफ्रीका को मात दे दी। इसी के साथ उन्होंने अपना आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का सूखा खत्म कर दिया। इस जीत में केवल एक खिलाड़ी का हाथ नहीं था बल्कि पूरी टीम मिलकर लड़ रही थी। टीम का जोश हाई रखने के लिए कप्तान रोहित ने कोई कसर नहीं छोड़ी और हमेशा टीम का हौसला बढ़ाते रहे। ऐसे में खिताबी मुकाबले से पहले रोहित ने टीम को क्या संदेश दिया था इसका खुलासा खुद सू्र्यकुमार यादव ने किया है।

rohirddddd

रोहित शर्मा (फोटो- AP)

स्काई ने बताया कि फाइनल मैच में गेंदबाजी करने के लिए उतरने से पहले हिटमैन ने ज्यादातर अपने खिलाड़ियों से एक साथ काम करने का आग्रह किया और इससे खिलाड़ी 'प्रभावित' हो गए। रोहित ने सारी चीजें सरल रखने और देश के लिए एक जुट होकर मैच को जीताने में हर संभव प्रयास करें।

End of Feed