धोनी से की थी बात, सूर्यकुमार यादव ने बताया थाला ने दिया था कौन सा टिप

वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने धोनी से बातचीत और भविष्य की योजनाओं पर बात की है। उन्होंने धोनी के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया। सूर्या ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें धोनी से क्या टिप मिला था?

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव धोनी, कपिल देव और रोहित शर्मा के एलिट ग्रुप में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जितवाया है। अब फैंस उनकी तुलना धोनी और रोहित से भी करने लगे हैं। इसी सवाल पर सूर्या ने पहली प्रतिक्रिया दी। सूर्या ने कहा ’उस एलीट क्लब में शामिल होकर अच्छा लग रहा है। मैं धीरे-धीरे इसे फील कर रहा हूं। इतने महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम आना बहुत ही खास अहसास है। मैं भविष्य में भी इसे दोहराने की कोशिश करूंगा और भारत को और अधिक ट्रॉफियां दिलाने में मदद करूंगा।’’

ms dhoni chat with surya

एमएस धोनी और सूर्यकुमार यादव (साभार-X)

रोहित उस समय कप्तान थे जब भारत ने जून 2024 में बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप जीता था। कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 1983 में वनडे विश्व कप जीता था, जो देश के लिए पहला बड़ा खिताब था।

End of Feed