Suryakumar Yadav Fitnees Upadate: मुंबई इंडियन्स की लगातार दूसरी हार के बाद आई सूर्यकुमार यादव की फिटनेस अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 28, 2024, 08:09 PM IST

Suryakumar Yadav Fitnees: मुंबई इंडियन्स की लगातार दूसरी हार के बाद सूर्यकुमार यादव की वापसी का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए उनकी फिटनेस को लेकर बड़ी अपडेट आई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्यकुमार अभी भी नहीं हुए हैं पूरी तरह फिट
  • फैन्स को करना होगा उनकी वापसी के लिए इंतजार
  • मुंबई इंडियन्स गंवा चुकी है अपने शुरुआती दो मैच

नई दिल्ली: दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं और आईपीएल के कुछ और मैचों में नहीं खेल पाएंगे। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) उनकी प्रगति पर नजर रखे हुए है। मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार मौजूदा सत्र में अब तक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं और उनकी टीम को दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव (साभार IPL/BCCI)

कुछ और मैच में नहीं खेल पाएंगे सूर्यकुमार यादव

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने कहा,'सूर्या (सूर्यकुमार) काफी अच्छी प्रगति कर रहा है और काफी जल्द मुंबई इंडियन्स की ओर से वापसी करेगा। शुरुआती दो मैच में नहीं खेल पाने के बाद हालांकि उसे कुछ और मुकाबलों से बाहर रहना पड़ सकता है।'

End of Feed