हेडेक लेने के लिए बीसीसीआई है न, गिल और जायसवाल की वापसी पर ये क्या बोल गए सूर्या

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विस्तार से टीम के प्रदर्शन पर बात की। उन्होंने तिलक वर्मा और संजू सैमसन की जमकर तारीफ की और हर सवालों का जवाब दिया। जायसवाल और गिल के आने के बाद टीम का कॉम्बिनेशन कैसा होगा। इस पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो शतक जड़ने वाले तिलक वर्मा की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस युवा बल्लेबाज को जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसे उन्होंने अच्छी तरह से निभाया। भारत ने चौथे और अंतिम मैच में 135 रन की बड़ी जीत दर्ज करके श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (94)

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा (साभार-BCCI)

विराट कोहली खेल के इस छोटे प्रारूप में लंबे समय तक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते रहे लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने हाल के दिनों में इस नंबर पर कुछ अन्य बल्लेबाजों को आजमाया। टी20 विश्व कप के दौरान ऋषभ पंत को इस नंबर पर भेजा गया लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली। सूर्यकुमार ने भी इस नंबर पर बल्लेबाजी की है लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम दो मैच में तिलक को तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला किया और इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने इसका पूरा फायदा उठाया।

End of Feed