सूर्या की इनिंग को कोहली ने बताया था वीडियो गेम जैसा, अब SKY ने दिया जवाब

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 26, 2023, 07:21 PM IST

सूर्याकुमार यादव ने विराट कोहली के वीडियो गेम वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस बल्लेबाजी को कोहली वीडियो गेम बता रहे हैं वह मेरे लिए बिल्कुल समान्य सी बात है। हमने टेनिस बॉल में भी उसी तरह की बल्लेबाजी की है और हमारे लिए कुछ अटपटा नहीं है।

पिछले सीजन में आखिरी पायदान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस अगर इस सीजन प्लेऑफ तक का सफर तय कर पाई है तो इसमें सबसे बड़ा रोल सूर्यकुमार यादव का रहा है। सूर्या का बल्ला शुरुआती कुछ मैचों में भले ही खामोश था, लेकिन एक बार जब उन्होंने अपनी लय हासिल कर ली तो मुंबई ने प्लेऑफ तक का सफर तय कर लिया।

suryakumar yadav

सूर्यकुमार यादव (साभार-IPL)

इस सीजन मुंबई ने 4 बार 200 से ज्यादा का रन सफलतापूर्व चेज किया और एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। मुंबई की तरफ से सूर्या इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्या 15 मैच में 41.85 की औसत और 183.78 की स्ट्राइक रेट से 544 रन बना चुके हैं। वह अब तक 1 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने गुजरात के खिलाफ केवल 49 गेंद में 103 रन की पारी खेली थी और अपने टीम को एकतरफा तरीके से जीत दिलाई थी।

End of Feed