Travis Head No.1 ICC T20I Ranking: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, सूर्या ने गंवाई नंबर वन की कुर्सी

ICC T20I Ranking: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले आईसीसी द्वारा जारी किए गए टी20 रैंकिंग मे बड़ा बदलाव हुआ है। टीम इंडिया के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव ने नंबर वन की कुर्सी गंवा दी। अब टी20 के नंबर वन बल्लेबाज ट्रेविस हेड बन गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बड़ा बदलाव
  • सूर्यकुमार यादव ने गंवाई नंबर वन की कुर्सी
  • वानिंदु हसरंगा की हुई रैंकिंग में वापसी

ICC T20I Ranking: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल आईसीसी द्वारा जारी किए गए टी20 के ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है। उन्होंने भारतीय स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव की जगह ली है जो दिसंबर 2023 से लगातार नंबर वन की कुर्सी पर बने हुए थे। हेड ने 4 स्थान की छलांग लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। हेड की टीम भले ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर निकल गई, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। भारत के खिलाफ अपने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में उन्होंने 76 रन की विस्फोटक पारी खेली थी जिसका रैंकिंग में उन्हें फायदा मिला है। टी20 वर्ल्ड कप में अपने मौके का इंतजार कर रहे यशस्वी जायसवाल नंबर 7 पर बने हुए हैं।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

सूर्यकुमार यादव (साभार-ICC)

आईसीसी द्वारा जारी टी20 की ताजा रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव अकेले बैटर नहीं हैं जिन्हें नुकसान हुआ है। सूर्या के अलावा इस रैंकिंग में मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और फिल सॉल्ट जैसे खिलाड़ी को नुकसान हुआ है। वेस्टइंडीज के ओपनिंग बैटर जॉनसन चार्ल्स को फायदा हुआ है और उन्होंने टॉप-10 में एंट्री मार ली है।

End of Feed