आईसीसी टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की रेस में आगे सूर्यकुमार यादव

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 3, 2024, 06:36 PM IST

टी20 के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से आईसीसी के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर की दौड़ में सबसे आगे हैं। सूर्या टी20 में अपने फॉर्म को अब तक वनडे में रिपीट नहीं कर पाए हैं। 2023 में सूर्यकुमार ने दबदबा बनाते हुए 17 पारियों में 48.86 के औसत और 155.95 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाये हैं।

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को बुधवार को आईसीसी के पुरुष ‘टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के लिए चार नामांकन में शामिल किया गया। भारत के इस 33 साल के खिलाड़ी ने 2022 में यह पुरस्कार जीता था। वर्ष 2023 में सूर्यकुमार ने दबदबा बनाते हुए 17 पारियों में 48.86 के औसत और 155.95 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाये हैं।

सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया टी20 नंबर वन बल्लेबाज (साभार-X)

सूर्यकुमार ने 2023 की शुरूआत श्रीलंका के खिलाफ महज सात रन से की लेकिन इसके बाद अगले दो मैच में 51 (36 गेंद) और नाबाद 112 (51 गेंद) रन की पारियां खेलीं।

End of Feed