Suryakumar Yadav Interview: हमारे लिए असली ट्रॉफी हमारी टीम, सूर्यकुमार यादव की टाइम्स नाउ से खास बातचीत

Suryakumar Yadav Interview: 9वीं बार एशियन चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टाइम्सनाउ से खास बातचीत की है। इस बातचीत में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के उत्साह बढ़ाने वाले संदेश से लेकर ट्रॉफी न मिलने पर प्रतिक्रिया दी है।

Suryakumar Yadav Interview: आखिरी ओवर तक चले एशिया कप फाइनल के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार एशिया कप जीत लिया। भारत के सामने जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने तिलक वर्मा की नाबाद 69 रन की पारी के दम पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले में विजयी शॉट रिंकू सिंह ने लगाए और टीम इंडिया को 9वीं बार चैंपियन बना दिया। हालांकि, टीम इंडिया ने एसीसी चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली और बिना ट्रॉफी के इस जीत को सेलिब्रेट किया। जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टाइम्सनाऊ से एक्सक्लूसिव बातचीत की और इस खास पल के अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने इस बातचीत में ट्रॉफी न मिलने से लेकर पीएम मोदी के उत्साह बढ़ाने वाले संदेश पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय फैंस और तिलक वर्मा की बल्लेबाजी पर भी खुलकर बात की है।

Suryakumar Yadav Interview

सूर्यकुमार यादव (साभार-X)

सूर्या ने ट्रॉफी न मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार किया हो, लेकिन मैंने पहले ही कहा है कि हमारे लिए हमारी टीम अहम है। हमारे लिए हमारी रियल ट्रॉफी वो हैं जो ड्रेसिंग रूम में हमारे साथ थे। हमारे खिलाड़ी, हमारे सपोर्ट स्टाफ हमारे लिए रियल ट्रॉफी हैं, जो हमने जीते हैं।

End of Feed