राजकोट: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव ने धमाल मचा दिया। उन्होंने अपना आतिशी बल्लेबाजी की मुजाहिरा पेश करते हुए 26 गेंद में पचासा जड़ दिया। पचासा जड़ने से ठीक पहले सूर्यकुमार ने अपना 360 अंदाज दिखाते हुए 13वें ओवर में दिलाशान मधुशंका की गेंद पर मैदान पर गुलाटी मारते हुए फाइन लेग के ऊपर से फ्लैट छक्का जड़ दिया।
सूर्यकुमार यादव(साभार AP)
मैदान पर लेटकर जड़ दिया छक्का
सूर्यकुमार यादव के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे दिलशान मधुशंका ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर भांप लिया कि वो कैसा शॉट खेलेंगे। सूर्यकुमार पहले ही गेंद को फाइन लेग के ऊपर से खेलने का मन बना चुके थे और उन्होंने ऐसा ही किया। ऐसे में दिलशान मधुशंका ने शानदार अंदाज में गेंद को ऑफ स्टंप के की दिशा में फेंकी। ऐसे में अपने हेलमेट के सामने आ रही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने आश्चर्यजनक रूप से छक्का जड़ दिया।Genius 🥵@surya_14kumar 🇮🇳#sky #SuryakumarYadav #INDvSL #INDvsSL #SLvsIND #CricketTwitter t.co/MNcThn3OYT
— ANI (@ANI) Jan 7, 2023
