नासिर हुसैन ने उड़ाई सूर्यकुमार यादव की वनडे में प्रदर्शन की खिल्ली, लेकिन टी20 को लेकर कही बड़ी बात

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 3, 2024, 06:56 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने सूर्यकुमार यादव के वनडे फॉर्मेट में प्रदर्शन की खिल्ली उड़ाई है लेकिन उन्हें टी20 का शानदार खिलाड़ी बताया है। जानिए हुसैन ने इस बारे में क्या कहा?

दुबई: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि 50 ओवरों के क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव को कुछ नहीं सूझता लेकिन टी20 में वह जबर्दस्त खेलते हैं और इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में उन पर नजरें होंगी। भारत के लिये 2021 में टी20 क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सूर्यकुमार अब तक 60 टी20 मैचों में चार शतक और 17 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव

वनडे में छाप छोड़ने में सूर्या रहे हैं नाकाम

उन्होंने 2022 में आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया था। वह वनडे में समान प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। हुसैन के हवाले से आईसीसी ने कहा,'इस समय दुनिया की नजरें टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार पर लगी हैं। वह जबर्दस्त खेलता है। मिस्टर 360 है क्योंकि चारों तरफ स्ट्रोक लगाता है। पचास ओवरों के क्रिकेट में वह हालांकि इसे दोहरा नहीं पाता।टी20 क्रिकेट में हर बार उसे पता होता है कि क्या करना है । टी20 मजेदार क्रिकेट है और सूर्यकुमार की बल्लेबाजी देखना और भी मजेदार।'

End of Feed