IND vs PAK: 'हम चुनौती पेश करेंगे और..' सूर्यकुमार यादव ने फाइनल को लेकर भरी हुंकार

IND vs PAK: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ हुआ सुपर चार का महज औपचारिकता का मुकाबला ‘फाइनल जैसा लगा’ और दबाव की परिस्थितियों में अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें सुपर ओवर के लिए बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को चुनने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई।

IND vs PAK: एशिया कप 2025 के सुपर चार चरण का भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया मैच भले ही औपचारिकता भर था, लेकिन इसकी रोमांचकता किसी फाइनल से कम नहीं रही। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर लगातार छठी जीत अपने नाम की।

Suryakumar yadav captain ap

सूर्यकुमार यादव (फोटो- ap)

अर्शदीप सिंह बने हीरो

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सुपर ओवर में गेंदबाजी के लिए बिना झिझक अर्शदीप सिंह को चुना। अर्शदीप ने अपने चयन को सही साबित करते हुए केवल दो रन देकर दो विकेट चटकाए और श्रीलंका की पारी को समेट दिया। इसके बाद सूर्यकुमार ने पहली ही गेंद पर लक्ष्य हासिल कर भारत को यादगार जीत दिलाई।

End of Feed