IND vs PAK: सूर्या ने बदला अवतार, विरोधी खेमे में मचा हाहाकार; वायरल हुआ VIDEO

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी, रविवार को हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। कोलंबो में इस महामुकाबले से पहले भारतीय टीम ने शनिवार को नेट सेशन में हिस्सा। इस दौरान सूर्यकुमार यादव एक खास अवतार में दिखे। उन्होंने भारतीय टीम के मन से पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक का खौफ खत्म किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम कोलंबो में शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले के लिए खास तैयारी करती दिखी। पाकिस्तान के उस्मान तारिक को भारतीय टीम के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है, जिनको लेकर टीम इंडिया ने प्लान बनाकर नेट्स में अभ्यास किया। अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव खुद गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए।

Suryakumar Bowl

सूर्यकुमार यादव ने बदला अवतार।

नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम कोलंबो पहुंची। 13 फरवरी को शाम को आर प्रेमदासा स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस की, जिसमें उस्मान तारिक के खिलाफ तैयारी का खास वीडियो भी सामने आया। वीडियो में सूर्या उस्मान तारिक जैसे गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए।

End of Feed