Suryakumar Yadav: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भले ही टीम इंडिया मैच जीतने में कामयाब रही, लेकिन एक बार फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत के बावजूद उसे अर्धशतक में नहीं बदल पाए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले सूर्या ने एकबार फिर अपने बल्लेबाजी क्रम में खुद नंबर 4 पर रखा और 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने 10 गेंद में दो छक्के की मदद से 20 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह लय में नजर आ रहे थे, लेकिन उन्हें बार्टलेट ने टिम डेविड के हाथों चलता किया।
18 पारी से है अर्धशतक का सूखा
कप्तान के तौर पर सू्र्यकुमार यादव का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया एक भी सीरीज नहीं हारी है, लेकिन बल्लेबाज के तौर पर उनकी फॉर्म चिंता का कारण बनते जा रही है। टी20 में उनके अर्धशतक का इंतजार लंबा होता जा रहा है। अब तो 18 मुकाबले हो गए हैं, जब उन्होंने अपना आखिरी टी20 अर्धशतक लगाया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी टी20 अर्धशतक अक्टूबर 2024 को लगाया था।
वनडे में वापसी करना चाहते हैं सूर्या
टी20 में लगातार असफल रहने वाले सूर्यकुमार यादव वनडे क्रिकेट में भी वापसी के लिए उत्सुक हैं। इस फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। 37 मैच की 35 पारी में सूर्या के नाम केवल 773 रन हैं। इस दौरान उन्होंने केवल 4 अर्धशतक लगाया। भले ही सूर्या इस फॉर्मेट में संघर्ष कर रहे हो, लेकिन वह वनडे खेलने के लिए बेताब हैं। इसके लिए वह विदेशी खिलाड़ियों से भी गुहार लगाने में गुरेज नहीं कर रहे।
सूर्या ने लगाई डिविलियर्स से मदद की गुहार
सूर्यकुमार यादव ने एक इंटरव्यू में वनडे खेलने के लिए एबी डिविलियर्स से गुहार लगाई है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर मैं उनसे मिलूंगा तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वह कैसे टी20 और वनडे गेम में खुद को बैलेंस करते थे। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि दोनों फॉर्मेट में सफल रहने के लिए वह क्या करते थे? उन्होंने आगे कहा 'एबी अगर आप मेरी बात सुन रहे हैं तो जल्द ही मुझसे कांटैक्ट करें। मेरे लिए अगले 3-4 साल बहुत खास हैं। मैं वनडे खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं।
