सुरेश रैना का सुझावः हार्दिक के विकल्प को निखारना होगा, गिल के लिए महत्वपूर्ण होगा रोहित-कोहली का अनुभव

Suresh Raina On India ODI Squad: सुरेश रैना का मानना है कि चोटों से परेशान रहने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का भरोसेमंद विकल्प ढूंढना 2027 एकदिवसीय विश्व कप से पहले भारत की प्राथमिकता होनी चाहिए।

पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि चोटों से परेशान रहने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का भरोसेमंद विकल्प ढूंढना 2027 एकदिवसीय विश्व कप से पहले भारत की प्राथमिकता होनी चाहिए। रैना ने कहा कि अगले विश्व कप की भारत की तैयारी में पंड्या का विकल्प भी शामिल होना चाहिए क्योंकि उनकी फिटनेस समस्या चिंता का कारण है।

Suresh Raina on India ODI Team

सुरेश रैना (BCCI)

रैना ने ’जियोस्टार’ से कहा, "हार्दिक पंड्या को कई बार चोटों का सामना करना पड़ा है जो चिंता की बात है। अगले एकदिवसीय विश्व कप तक भारत के पास उनका भरोसेमंद विकल्प होना चाहिए।" रैना ने नितीश कुमार रेड्डी को एक अच्छा विकल्प बताया और कहा कि इस युवा ऑलराउंडर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में काफी सुधार किया है।

End of Feed