WCL 2025 Final: 'उन्हें हम भी हरा देते लेकिन..' पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर रैना का रिएक्शन वायरल

Suresh Raina on Pakistan Champions Defeat: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में द.अफ्रीका की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी है इस पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को आइना दिखाया है।

Suresh Raina on Pakistan Champions Defeat: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के नायक रहे एबी डिविलियर्स, जिन्होंने 60 गेंदों में 120 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके इस शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 196 रनों का लक्ष्य सिर्फ 16.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

SA WIN WCL

द.अफ्रीका की टीम ने जीता खिताब (फोटो- Screengrab/fancode)

डिविलियर्स की यह इस टूर्नामेंट में तीसरी सेंचुरी थी। उनके साथ जेपी डुमिनी ने भी शानदार अर्धशतक (28 गेंदों में 50 रन) लगाया और दोनों ने मिलकर पाकिस्तान की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं।

End of Feed