Legends Cricket League: लीजेंड लीग क्रिकेट में कप्तान बने सुरेश रैना, इस टीम की संभालेंगे कमान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 5, 2023, 03:27 PM IST

legends cricket league: पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना को लीजेंड क्रिकेट लीग मास्टर्स में इंडिया महाराज की कमान मिली है। कतर के दोहा में खेले जाने वाले इस लीग का आगाज 10 मार्च से होने जा रहा है। एलएलसी मास्टर्स लीग 3 टीमों के बीच खेला जाएगा। वह टीम की कमान के लिए बेहद उत्सुक हैं।

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) मास्टर्स में इंडिया महाराजा का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो कतर के दोहा में एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में 10 मार्च से खेला जाएगा। रैना ने 18 टेस्ट, 226 वनडे (5615 रन) और 78 टी20 (1605 रन) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट में डेब्यू पर शतक लगाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज, क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाले पहले भारतीय भी हैं और उनके शतक भारत के बाहर बनाए गए थे।

suresh raina

सुरेश रैना

एलएलसी मास्टर्स, जिसमें तीन टीमें हैं - इंडिया महाराजा, एशिया लायंस, और वल्र्ड जायंट्स।

End of Feed