250 रन भी डिफेंड नहीं कर पाएगी ये टीम, गेंदबाजी है सबसे कमजोर

आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद टीम की गेंदबाजी लाइनअप पर सवाल खड़े किए हैं। पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती कुछ मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे। आकाश चोपड़ा की मानें तो हैदराबाद की गेंदहबाजी

पिछले दो सीजन में हुए सनराइजर्स हैदराबाद के मेकओवर को देखा जाए तो आप भी इत्तेफाक रखेंगे कि इस टीम की ओपनिंग जोड़ी सबसे खतरनाक है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी पहले ही गदर काट रही थी, ऊपर से ईशान किशन की एंट्री ने इसे और भी मारक बना दिया। इस टीम की बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लगता है कि यह आसानी से 250 का स्कोर बना सकती है, लेकिन ठहरिए जितना भरोसा आपको इनकी बैटिंग लाइनअप पर है शायद बॉलिंग इस टीम की कमजोरी है।

srh

सनराइजर्स हैदराबाद (साभार-X)

आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी को सबसे कमजोर करार दिया है। उनका मानना है कि अगर ये टीम 250 रन बना सकती है तो इसकी गेंदबाजी को देखकर यह इतने रन खा भी सकती है। हैदराबाद की गेंदबाजी पर नजर डालें तो पैट कमिंस और एहसान मलिंगा उपलब्ध नहीं हैं। जैक एडवर्ड पहले ही चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। ऐसे में इसकी बॉलिंग लाइनअप कमजोर नजर आ रही है। हैदराबाद की गेंदबाजी की बात करें तो ब्रायडन कार्स एकमात्र विदेशी गेंदबाज हैं जो फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं।

End of Feed