T20 World Cup 2024 में खेलेंगे या नहीं? सुनील नरायन ने दे दिया अपना जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 23, 2024, 02:58 PM IST

IPL 2024, KKR Star Sunil Narine Not Interested In T20 World Cup 2024: आईपीएल के मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक शतक जड़ने के अलावा कई धमाकेदार पारियां खेल चुके वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर सुनील नरायन ने साफ कर दिया है कि वो टी20 विश्व कप 2024 में वेस्टइंडीज के लिए खेलेंगे या नहीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुनील नरायन ने टी20 विश्व कप 2024 पर दी अपनी सफाई
  • केकेआर के स्टार कैरेबियाई ऑलराउंडर नहीं हैं इच्छुक
  • वेस्टइंडीज के लिए नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में शानदार फॉर्म में चल रहे वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाजी ऑलराउंडर सुनील नारायन (Sunil Narine) कैरेबिया और अमेरिका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपने संन्यास के फैसले को वापस नहीं लेंगे और उन्होंने जोर देकर कहा कि वह ‘दरवाजा अब बंद हो चुका है’’।

Sunil Narine Says He Wont Play In T20 World Cup 2024

सुनील नरायन (AP)

वेस्टइंडीज के लिए 2019 में टी20 के रूप में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 35 साल के नारायण ने दुनिया भर की फ्रेंचाइजी टी20 लीग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पिछले साल नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। आईपीएल के मौजूदा सत्र में हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बल्ले और गेंद दोनों से उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए नारायण को टी20 विश्व कप में खिलाने के लिए मनाने की कोशिशें चल रहीं थी।

End of Feed