Sunil Narine Fifty: लखनऊ के खिलाफ चला सुनील नरेन का बल्ला, जड़ दिया सीजन का तीसरा अर्धशतक

Sunil Narine Fifty: सुनील नरेन का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। लखनऊ के खिलाफ मैच में भी वह एक बार फिर बल्ले से चमके। नरेन भले अपने आईपीएल के दूसरे शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी टीम का अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।

Sunil Narine Fifty: बल्ले से सुनील नरेन का धमाल जारी है। लखनऊ के खिलाफ मैच में सुनील नरेन ने एक बार फिर से अपनी टीम कोलकाता को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। नरेन ने केवल 27 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन उनका तीसरा और आईपीएल करियर का 7वां अर्धशतक है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने 109 रन की पारी खेली थी। हालांकि, वह अपनी इस पारी को शतक में नहीं बदल पाए। नरेन 39 गेंद में 81 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 7 छक्के लगाए। नरेन को रवि बिश्नोई ने देवदत्त पड्डिकल के हाथो कैच कराया। इससे पहले नरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 85 और पंजाब किंग्स के खिलाफ 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

Sunil Narine fifty

सुनील नरेन अर्धशतक (साभार-IPL)

सॉल्ट के साथ किया विस्फोटक आगाज

End of Feed