IPL 2024: सुनील नरेन के नाम दर्ज हुआ टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले कैरेबियाई प्लेयर सुनील नरेन के नाम शनिवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले में टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुनील नरेन मुंबई इंडियन्स के खिलाफ नहीं खोल पाए खाता
  • नरेन बने टी20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले प्लेयर
  • इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स को छोड़ा इस मामले में पीछे

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचा रहे कैरेबियाई प्लेयर सुनील नरेन शनिवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। नरेन पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर बुमराह की सटीक यॉर्कर पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। इसके साथ ही उनके नाम टी20 क्रिकेट का एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Sunil Narine

सुनील नरेन(साभार IPL/BCCI)

टी20 सबसे सबसे ज्यादा अंडे देने वाले बल्लेबाज

सुनील नरेन टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले प्लेयर बन गए हैं। नरेन अपने टी20 करियर में 44वीं बार अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। नरेन 510वें टी20 मैच की 325वीं पारी में बल्लेबाजी करते हुए 44वीं बार खाता नहीं खोल सके। इस मैच से पहले नरेन इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स के साथ बराबरी पर थे। लेकिन अब हेल्स 43 बार शून्य पर आउट के आंकड़े के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। वहीं राशिद खान 42 शून्य के आंकड़े के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

End of Feed