बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को पहले ही रिटेन कर चुकी टीम इंडिया के लिए चौथा और आखिरी टेस्ट जीतना बेहद जरूरी हैं। यदि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरना है तो उसे जीत दर्ज करनी होगी वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज ड्रॉ करने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट 3 दिन के भीतर जीत लिया था। भारत की बल्लेबाजी उस टेस्ट में पूरी तरह से फेल रही थी। पहली पारी में टीम 109 और दूसरी पारी में केवल 163 रन बनाकर आउट हो गई थी।
सुनील गावस्कर पूर्व भारतीय बल्लेबाज
इंदौर टेस्ट के बाद भारत के सामने चुनौती
इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 2 दिन और एक सेशन में 9 विकेट से हरा दिया था। इसके बाद भारत के सामने पिच के मिजाज को लेकर बड़ी चुनौती है। हालांकि, तीसरे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने कहा था कि यदि इंदौर में परिणाम मनमाफिक आता है तो वह अहमदाबाद की पिच को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तरह इस्तेमाल करना चाहेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है।
सुनील गावस्कर ने दी सलाह
अहमदाबाद टेस्ट से पहले सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को पिच को लेकर सलाह दी है। उन्होंने कहा 'अहमदाबाद की पिच बैलेंस हो जहां बल्ले और गेंद की बराबर लड़ाई देखने को मिले। उन्होंने इंदौर की पिच का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह का पिच मेजबान के लिए उल्टा पड़ सकता है। उन्होंने कहा 'मुझे नहीं पता अहमदाबाद की पिच कैसी होगी, लेकिन इसे संतुलित होना चाहिए। जहां नई गेंद से बल्लेबाजों को मदद मिले और तीसरे और चौथे दिन गेंदबाजों को टर्न प्राप्त हो।
हालांकि, गावस्कर अकेले नहीं हैं जो इस सीरीज में इस्तेमाल किए गए पिच को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मैच 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
