इस युवा खिलाड़ी में गावस्कर को दिखती है हिटमैन रोहित शर्मा की झलक

Sunil Gavaskar on Ayush Mhatre: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह हूबहू रोहित शर्मा की तरह पुल शॉट लगाते हैं। आयुष म्हात्रे ने IPL 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहद ही कमाल की पारी खेलते हुए 43 गेंदों में शानदार 73 रन बनाए।

Sunil Gavaskar on Ayush Mhatre: भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को बहुत ही होनहार खिलाड़ी बताया है। गावस्कर के अनुसार, आयुष म्हात्रे में उन्हें रोहित शर्मा की झलक दिखती है। उन्होंने आयुष म्हात्रे की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आयुष म्हात्रे हूबहू रोहित शर्मा की तरह पुल शॉट लगाते हैं। बता दें कि आयुष म्हात्रे ने IPL 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहद ही कमाल की पारी खेली। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 43 गेंदों में शानदार 73 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।

Ayush Rohit

आयुष म्हात्रे और रोहित शर्मा (फोटो साभार- IPL/BCCI)

आयुष म्हात्रे ने लगाई IPL की दूसरी फिफ्टी

आयुष म्हात्रे ने इसके साथ ही अपने आईपीएल करियर की दूसरी फिफ्टी भी लगा दी। इस अर्धशतक के साथ वह 19 साल की उम्र से पहले दो या उससे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस रिकॉर्ड के साथ वैभव सूर्यवंशी और पृथ्वी शॉ के अनोखे क्लब में एंट्री ले ली। आईपीएल के इतिहास में 19 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा बार फिफ्टी या उससे अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है।उन्होंने अब तक IPL में तीन बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है, जिसमें एक सेंचुरी भी शामिल है। वहीं पृथ्वी शॉ ने 19 साल की उम्र से पहले यह कारनामा दो बार किया है।

End of Feed