सुनील गावस्कर ने केएल राहुल के शतक को बताया भारतीय टेस्ट इतिहास के टॉप-10 में से एक

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 27, 2023, 08:32 PM IST

सुनील गावस्कर ने केएल राहुल के सेंचुरियन टेस्ट में खेली शतकीय पारी को भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक बताया है। जानिए केएल राहुल की शतकीय पारी की तारीफ में गावस्कर ने क्या कहा?

सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में केएल राहुल के साहसिक शतक की तारीफ करते हुए महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इसे भारत के टेस्ट इतिहास के शीर्ष दस शतकों में से एक बताया। पहले टेस्ट के पहले दिन भारत के चार विकेट 92 रन पर गिर गए थे जिसके बाद राहुल ने 137 गेंद में 101 रन की पारी खेली।

KL Rahul

केएल राहुल

कठिन विकेट पर जड़ा शतक

स्टार स्पोटर्स पर हिन्दी कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने कहा कि राहुल ने कठिन पिच पर शतक जमाया है जहां गेंद अजीब उछाल ले रही थी। उन्होंने कहा कि ऐसी पिच पर बल्लेबाजी के लिये काफी आत्मविश्वास चाहिये। मैं पिछले 50 साल से क्रिकेट देख रहा हूं और निस्संदेह कह सकता हूं कि राहुल का यह शतक भारत के टेस्ट इतिहास के दस शीर्ष शतकों में से है क्योंकि यहां पिच काफी मुश्किल थी।'

End of Feed