अफगानिस्तान के खिलाफ शतक से 21 रन दूर थे गिल, राहुल ने ठोक दिए 20 रन- क्या बोले गावस्कर

Sunil Gavaskar to Shubman Gill: अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में बारिश से प्रभावित पहले वनडे में भारत ने 25 ओवर के इस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। गावस्कर का मानना है कि बल्लेबाजों ने मुश्किल लक्ष्य को 'बेहद आसान' बना दिया।

Sunil Gavaskar to Shubman Gill: पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में बारिश से प्रभावित पहले वनडे में भारत के टीम-फर्स्ट रवैये की जमकर तारीफ की है। भारत ने 25 ओवर के इस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। गावस्कर का मानना है कि बल्लेबाजों ने मुश्किल लक्ष्य को 'बेहद आसान' बना दिया।

Shubman Gill

शुभमन गिल (BCCI)

राहुल ने गिल का शतक छोड़ टीम को दी तरजीह

गावस्कर ने जिओस्टार पर कहा कि केएल राहुल की बल्लेबाजी से साफ पता चलता है कि खिलाड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियों के बजाय सामूहिक सफलता पर विश्वास करते हैं। उन्होंने बताया, "जिया उर रहमान ने अपने अंतिम ओवर से पहले तीन ओवरों में सिर्फ 19 रन दिए थे। राहुल ने उस ओवर में 20 रन बना दिए।" दरअसल उस वक्त शुभमन गिल को शतक पूरा करने के लिए 21 रन की जरूरत थी और टीम को जीत के लिए लगभग 30 रन चाहिए थे। ऐसे में राहुल ने खुद मोर्चा संभाला और बड़े शॉट खेलकर मैच जल्दी खत्म कर दिया। गिल शतक से चूक गए, पर टीम जीत गई।

End of Feed