ईशान किशन के चयन पर गावस्कर ने ठोकी चयनसमिति की पीठ, भज्जी ने दिए विश्व कप की टीम को इतने अंक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के आधार पर ईशान किशन को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया में चयन किए जाने के बाद सुनील गावस्कर ने चयन समिति की तारीफ की है। वहीं भज्जी ने विश्व कप की टीम को 10 में से इतने अंक दिए हैं।

नई दिल्ली: महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शनिवार को आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन के चयन का समर्थन किया जबकि पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने शुभमन गिल को बाहर करने जैसे कड़े फैसले के लिए अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति को पूरे अंक दिए। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर-बल्लेबाज किशन और रिंकू सिंह की वापसी कराई जबकि टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को टी20 प्रारूप में खराब फॉर्म के चलते बाहर कर दिया गया।

Ishan Kishan

ईशान किशन (फोटो क्रे़डिट BCCI)

चयन का आधार घरेलू क्रिकेट होना चाहिए, सिर्फ आईपीएल नहीं

फिटनेस और उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं के कारण साल भर टीम से बाहर रहे किशन ने हालिया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और बेहतरीन शतक के साथ झारखंड को खिताब दिलाया। ‘जियोस्टार’ विशेषज्ञ गावस्कर ने कहा,'जब कोई खिलाड़ी प्रदर्शन करता है तो उसे चुनना चाहिए। ईशान किशन पहले भी टीम में रहे हैं और उन्होंने साबित किया है कि वह यह कर सकते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनकी मौजूदा फॉर्म दिखाती है कि चयन का आधार घरेलू क्रिकेट होना चाहिए, सिर्फ आईपीएल नहीं। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। वह कुछ वर्षों तक टीम से बाहर थे, लेकिन अपनी राज्य की टीम झारखंड को खिताब दिलाकर उन्होंने शानदार वापसी की।'

End of Feed