टेस्ट क्रिकेट में लगातार नाकाम हो रहे शुभमन गिल को सुनील गावस्कर ने दी अहम सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 31, 2023, 02:06 PM IST

टेस्ट क्रिकेट में लगातार नाकाम हो रहे टीम इंडिया के युवा स्टार शुभमन गिल को सुनील गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले अहम सलाह दी है। जानिए गावस्कर ने क्या कहा?

नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल से टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए अपनी आक्रामकता पर लगाम लगाने की बात कही। गिल सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे थे जिसमें भारत को पारी और 32 रन से करारी हार मिली थी। गिल ने सुपरस्पोर्ट पार्क में दो और 26 रन बनाये थे जिसमें वह पहली पारी में तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और दूसरी पारी में मार्को यानसेन का शिकार हो गये थे। गावस्कर ने गिल से सफेद गेंद की तुलना में टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों को ध्यान में रखने की सलाह दी।

Shubman Gill

शुभमन गिल

टेस्ट में ज्यादा आक्रामक हो रहे हैं गिल

गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर कहा,'मुझे लगता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में कुछ ज्यादा ही आक्रामकता से खेल रहा है। जब आप टेस्ट क्रिकेट में खेलते हो तो टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे की तुलना में इसमें थोड़ा अंतर होता है। लाल गेंद हवा में और पिच के बाहर भी सफेद गेंद की तुलना में कुछ ज्यादा ही घूमती है। यह थोड़ा अधिक उछाल लेती है। उसे यह ध्यान में रखना चाहिए।'

End of Feed