एंडरसन का नाम तेंदुलकर से पहले लिखे जाने पर सुनील गावस्कर ने ट्रॉफी के नाम पर उठाए सवाल

भारत-इंग्लैंड ट्रॉफी के नाम बदलने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में इसे पटौदी से बदलकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी किया गया था, लेकिन इस नाम पर अब नया विवाद सामने आ रहा है। दरअसल इस नाम को लेकर द ग्रेट सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से कुछ अहम सवाल पूछे हैं।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के नए नाम का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले द ग्रेट सुनील गावस्कर ने इसका नाम पटौदी से बदलकर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी किए जाने पर सवाल उठाया था तो अब उन्होंने तेंदुलकर का नाम एंडरसन के बाद लिखे जाने पर सवाल खड़ा किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से ठीक पहले, इस बहुप्रतीक्षित ट्रॉफी का दोनों दिग्गजों के हाथों से अनावरण कराया गया। गावस्कर ने कहा कि तेंदुलकर की उपलब्धि एंडरसन से कहीं आगे है, भले ही अल्फाबेटिकल ऑर्डर में 'ए' 'टी' से पहले आता हो।

sunil gavaskar On Anderson Tendulkar Trophy

सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन (साभार-X)

गावस्कर ने मिड-डे के लिए अपने कॉलम में लिखा, "ECB को पूरी छूट है कि वो इस सीरीज़ का नाम अपनी मर्जी से रखे, लेकिन हमारी तरह हर भारतीय क्रिकेट फैंस को यह नहीं पचेगा कि एंडरसन का नाम तेंदुलकर से पहले आता है।" उन्होंने यह भी तर्क दिया कि सचिन तेंदुलकर, कपिल देव के साथ, भारत के सबसे महान क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में रन और शतकों के मामले में तेंदुलकर अव्वल हैं, और वनडे क्रिकेट में भी उन्होंने सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं। जबकि एंडरसन टेस्ट में विकेटों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन वनडे में उनका रिकॉर्ड तेंदुलकर के मुकाबले कहीं नहीं टिकता।

End of Feed